
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड मुख्यालय स्थित धरम बहाल पंचायत सभागार में बीजीओ ने रूर्बन मिशन अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में 14वें वित आयोग के तहत बन रहे तालाब, सोलर लाइट अधिष्ठापन, जलमीनार निर्माण की समीक्षा की गई और कृषि विभाग के तरफ से अरहर, धान जैविक खाद वितरित किया गया. पेयजल विभाग द्वारा बनाए गए जलमीनार, सामुदायिक शौचालय, पंप रिपेयरिंग और पानी सप्लाई के विषय में जानकारी ली गई.जेएसएलपीएस के माध्यम से चल रही कन्वर्जेंस और सीजीएफ की योजनाओं की जानकारी ली गई, हेरिटेज विलेज और मशरूम फार्मिंग के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कि गयी.आरएसईटीआई के माध्यम से ट्रेनिंग देने की बात कही गई. रुरबंन योजना में वाटर यूनिट सेट, क्राफ्ट यूनिट और मशरूम स्पाउन यूनिट लिए जाने का सुझाव दिया गया. बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पवन घोष, जनसेवक कौशिक कुमार दे, दिलीप कुमार बारीक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पेय जल विभाग, रूरबन की एरिया प्लानर एक्सपर्ट शीतल कुमारी, रूरल डेवलपमेंट कनवर्शन एक्सपर्ट पंकज कुमार, एसबीएम(जी), पीएम आवास, मनेरगा के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

















