
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर और सोनुवा प्रखंड में एपीपीआई के तहत 2000 चिन्हित गरीब परिवारों के पोषण के लिए पोषण वाटिका बनाने हेतु प्रदान संस्था द्वारा प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह पोषण वाटिका में जैविक विधि से 10 तरह की सब्जियां उनके घर के बड़ी में उगाई जा रही हैं. यह पोषण वाटिका उनकी साल भर की सब्जियों के जरूरत को पूरा करेगी. यह गोलाकार पोषण बाटिका मॉडल इस तरह बनाई गई है जो परिवारों को हर दिन अलग अलग सब्जियों उपजाएगी. यह पोषण वाटिका परिवार को घर में सब्जी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी. साथ ही जिसे महिलाओं और बच्चों को एनीमिया से सुरक्षित रखेगी. यह प्रशिक्षण तारक और संजीव के द्वारा दिया गया.


















