चक्रधरपुर : आभासी अभिविन्यास प्रशिक्षण (वर्चुअल ट्रेनिंग) के जरिए 40 “अपने साथी” यानी वोलंटियर (स्वयंसेवक) को सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान का प्रशिक्षण दिया गया. अपने साथी ने उत्साह और सक्रिय रूप से प्रशिक्षण में भाग लिया. नीति आयोग द्वारा सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान भारत को सभी आकांक्षी जिलों में शुरू किया गया है. इन जिलों के सभी वरिष्ठ नागरिकों के वेलनेस के लिये आवश्यक कदम उठाए जाने के उद्देश्य से इस अभियान की पहल की गई है. पश्चिमी सिंहभूम जिला में इस अभियान के लिए जिला प्रशासन, जिले में चयनित नोडल एनजीओ एकजुट एवं पिरामल फाउंडेशन, मिलकर इस अभियान को “अपने साथी” यानी वोलंटियर के सहयोग से क्रियान्वित कर रहे हैं, जिसमें अपने साथी फोन कॉल के माध्यम से सभी वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना की रोकथाम के उपाय को लेकर जागरूक करेंगे और उनसे जुडी समास्यों जैसे राशन, औषधि, पेंशन आदि की जानकारी हासिल करेंगे, ताकि जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द उन समस्याओं का हल करके सहयोग प्रदान किया जा सके. यही इस अभियान का अहम मकसद है.

















