
चाईबासा : ऑल इंडिया मुस्लिम डेवलपमेंट फोरम के प्रदेश अध्यक्ष मो शकील के आदेशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष आमिर राशिद ने मझगांव प्रखंड के खड़पोस निवासी छात्र मो सईद रहमतुल्ला को संघ के प्रति निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए छात्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मंच ने मुझे जो भी दायित्व सौंपा है उसका मैं बड़े ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा. साथ ही ऑल इंडिया मुस्लिम डेवलपमेंट फोरम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा. लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को बधाई दी है. जिला अध्यक्ष अमीर राशिद ने कहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में संगठन को मजबूत किया जाएगा. ग्राम पंचायत प्रखंड स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा. बधाई देने वाले में प्रदेश उपाध्यक्ष नवाज हुसैन, जिलाध्यक्ष जनाब अमीर रशीद, सचिव इरशाद अहमद समेत अन्य लोग शामिल हैं.







