
चाईबासा : चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय के अंतर्गत कराईकेला थाना क्षेत्र के कंसरा गांव में एक विक्षिप्त युवक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से झुलस गया. इससे युवक की हालत गंभीर होने के कारण घायल युवक को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार उसके परिवार के सभी लोग खेती के कार्य में जुटे हुए थे, उसी दौरान विक्षिप्त युवक मौका पाकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया. 11 हजार वाले हाई वोल्टेज तार को पकड़ लिया, जिससे जोरदार झटका लगने पर जमीन पर आ गिरा. बिजली के झटके से वह झुलस गया, वहीं जमीन पर गिरजाने के कारण उसके दोनों पैर टूट गए हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






