
चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव स्थित सरस्वती शिशु विधा मंदिर स्कूल परिसर में फलदार वृक्षों के पौधे रोपे. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी मंडल कमेटियों को निर्देश दिया है कि 24 जुलाई से 26 जुलाई तक हर बूथ पर कार्यकर्ता पौधा रोपण कार्यक्रम कर पौधे रोपें. इसके तहत शनिवार को दूसरे दिन मंडल कमेटी द्वारा स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया गया. इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, दिनेश सिंह, संजय दास, साधन मल्लिक, मुखिया रेणुका मुंडा, उप मुखिया रीना महतो, विजय महतो, मनोरंजन महतो, कालीपदो महतो, राजेश नामाता, बलराम दास, मुरारी सिंह, सुरेश सिंह, बनमाली दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







