
जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जुगसलाई मंडल में शनिवार को मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। जुगसलाई स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मोदी उपस्थित थे। इस दौरान श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए बेलपत्र, समी पत्र, उड़हुल फूल एवं अन्य वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अनिल मोदी, प्रकाश जोशी व अन्य ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नागेंद्र पांडेय, हेमेंद्र जैन (हन्नु), गणेश रविदास, नारायण सिंह, गणेश रजक, आलोक बाजपेयी, अशोक सारस्वत, सुनील शर्मा, छोटू सिंह, अरविंदर कौर, बंटी सिंह, सुशील सर्वा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डॉ गोस्वामी ने अपने आवास परिसर में पौधारोपण किया
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को अपने आवासीय परिसर में पौधारोपण किया। पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 24 जुलाई से तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं। डॉ गोस्वामी के साथ बिष्टुपुर मंडल महामंत्री संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन द्विवेदी तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।






