
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों की एक बैठक नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में सप्ताहिक बैठक हुई.बैठक में जन प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत की विकास को लेकर चर्चा की. बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कहा कि बोर्ड की बैठक में लिए गये निर्णय और क्षेत्र में जन समस्याओं के निराकरण करने के लिए ली गई योजना को ही प्राथमिकता के आधार पर योजना की स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया है. बैठक में नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार और उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नाली, लाइट और सड़क की मूल समस्या है परंतु इस मंद में नगर विकास विभाग द्वारा अबतक राशी उपलब्ध नही करायी गई है जिस कारण इन योजनाओं को करने में काफी परेशानी हो रही है.कहा कि नपं के ग्रामीणों की अधिकांश मांग इन तीन योजना को करने की है.कहा कि जन प्रतिनिधि मंडल पूर्व की सरकार के मंत्रियों से कई बार मिलकर इन तिनों योजनाओं में राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है परंतु विभाग द्वारा अबतक राशि का आबंटन नही किया गया है.कहा कि कमेटी पूर्व की योजनाओं में हुई अनियमितता पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.कहा कि नपं में एक और नयी पार्क निर्माण कराने की योजना नही दिया गया है यह योजना पूर्व की है और विभाग द्वारा राशि आबंटन किया गया है.बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सप्ताह में दो दिन बाजार और उधौग प्रतिष्ठान बंद कराने पर चर्चा किया गया.जन प्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारियों की राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही नगर पंचायत के जन प्रतिनिधि का एक प्रतिनिधि राज्य सरकार के मंत्री और नगर विकास मंत्री से मिलकर नाली,सड़कऔर लाइट लगाने के लिए तीनों योजनाओं में राशि आबंटन करने की मांग करेंगे ताकि नगर पंचायत क्षेत्र का विकास किया जा सके. बैठक में पार्षद देवानंद सिंह, शतदल महतो, असगर खान, मो गुलाब, शंभु दास, रायसेन सोरेन, उमा देवी लोधा, अनंदा बेरा, सुलेखा दास समेत अन्य उपस्थित थे.







