- माई दरबार सेवा संघ ने साईबर थाना के डीएसपी को सौंपी लिखित शिकायत
- सुंदरनगर स्थित हितकू का रहने वाला है आरोपी असीत हेंब्रम

जमशेदपुर : फेसबुक पर हिंदूओं के देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और टिप्पणी करने वाले सुंदरनगर के हितकू निवासी असीत हेंब्रम की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। उक्त युवक लगातार अपने फेसबुक से भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण सहित अन्य हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। बागबेड़ा स्थित माई दरबार सेवा संघ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। माई दरबार सेवा संघ के सदस्यों ने रविवार को साईबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक से मामले की लिखित शिकायत करते हुए आरोपी युवक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायतकर्ता जीतू सिंह सहित माई दरबार सेवा संघ के अन्य सदस्यों ने इसे संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था और धार्मिक भावनाओं को आहत और अपमानित करने वाला कृत्य बताया है। संघ ने इसे धार्मिक विभेद और सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य करार देते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायतकर्ता पवन ओझा ने कहा है कि 48 घण्टों के भीतर यदि आरोपी असीत हेंब्रम की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए माई दरबार सेवा संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। साईबर थाना में शिकायत करने पहुंचे लोगों में जीतू सिंह, महेश सिंह, पवन ओझा, धनंजय सिंह, संदीप सिंह, विशाल सिंह, रोहन सिंह, टिंकू टिकली, मुलायम यादव, रवि राय, विकास यादव, शशि यादव, विकास तिवारी, शुभम पांडेय, प्रदीप तिवारी, मनोज महतो, निशांत सिंह समेत संघ के अन्य सदस्य शामिल थे।







