
जमशेदपुर : राजपूर परिवार व राष्ट्रीय नारायणी सेना ने सुनीता सिंह के नेतृत्व में डीएवी स्कूल के छात्र प्रियांशु सागर को सम्मानित किया. प्रियांशु इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में पांचवे स्थान पर रहा है. इस अवसर पर प्रियांशु की माता सुषमा व पिता संजय सिंह को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान प्रशांत सिंह ने प्रियांशु को राजपूत समाज और विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण बताया. जबकि आदित्य सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चे ही देश का नाम रोशन करते हैं. इस दौरान अंबिका प्रताप व अन्य ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में संजय सिंह, मंजू सिंह, तारा, कांता, सविता यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सबों ने प्रियांशु को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.







