
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया वन क्षेत्र के दीघी गांव के पास मुढ़ाल जाने वाली सड़क के किनारे स्थित साल जंगल के पास साम में 6-7 हाथीयों को विचरण करते देखा गया. गांव से सटे जंगल में हाथी के आने से ग्रामीण भयभीत है. वन रक्षी अमित महतो ने कहा कि दीघी गांव के पास स्थित साल जंगल मे 22 हाथीयों के झुंड आने की सूचना मिली है. कहा कि बीती रात विभाग के कर्मी और ग्रामीणों ने उक्त हाथीयों को खदेड़ कर बंगाल सीमा में प्रवेश करा दिया था परंतु बंगाल के लोगों ने दोबारा हाथीयों को झारखंड में प्रवेश करा दिया है. कहा कि हाथीयों के दो गुट की अबतक सूचना मिली है. एक 22 हाथीयों का दल दीघी जंगल में है तो दूसरा दल शाकाभांगा गांव के जंगल में है. बताया की शाकाभांगा जंगल में 2-3 हाथी का बच्चा है जिस कारण हाथी वहां से नही जा रहे हैं. वही हाथीयों के झुंड के विगत दो माह से क्षेत्र में रहने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. हाथीयों के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. साम होते ही हाथी जंगल से निकल कर गांव की और रूख करते हैं जिस कारण ग्रामीण शाम होते ही अपने अपने काम को निपटा कर जल्द ही घर लौट रहे है. रातभर ग्रामीण और वन विभाग के कर्मी हाथी को भगाने के लिए रतजगा कर रहे हैं.






