
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली चौक पर स्थापित शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर शनिवार को विधायक समीर महंती के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर शहीद निर्मल महतो अमर रहे, झामुमो जिंदाबाद का नारा लगाया. अवसर पर विधायक समीर महंती ने कहा कि युवा शहीद निर्मल महतो की जीवनी से प्रेरणा ले और उनके बताये मार्ग पर चले तभी समाज और राज्य का विकास होगा. मौके पर साहेबराम मांडी, श्याम मांडी, पंकज महतो, धनंजय करूणामय, राजा बारिक, मो गुलाब, असगर खान, मिठु हांसदा, मौसमी मल्लिक, दुलारी हैम्ब्रम, ललिता हांसदा,राकेश महंती, बिशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.








