
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा के उपस्थिति में आगामी 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह के सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, सिविल सर्जन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र,चाईबासा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के उपस्थिति में कोविड-19 के इस संक्रमण संकट काल में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत सभी आवश्यक तैयारियों को आयोजन दिवस से पूर्व में पूरा करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसके तहत समारोह आयोजन में समाजिक दूरी, मास्क का उपयोग के साथ-साथ जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए राजकीय कार्यक्रम चाईबासा शहर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा तथा आमंत्रित सभी आगंतुक उपर्युक्त नियमों का अनुपालन करेंगे। समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था करते हुए कुर्सियों के बीच 2 गज की दूरी के मापदंड का अनुपालन, डबल सीटर सोफा का उपयोग नहीं करने के साथ-साथ गैलरी में बैठने वाले सभी आमंत्रित व्यक्तियों के द्वारा मास्क का उपयोग के साथ अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।
आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पूर्व जिले में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा के साथ-साथ शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए राजकीय कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन, चाईबासा पर पूर्वाह्न 9:05 बजे तदुपरांत सिंहभूम(कोल्हान) प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, जिला समाहरणालय सहित जिले के समस्त कार्यालयों, सदर अनुमंडल कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय एवं रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा एवं राजकीय समारोह में राष्ट्रगान शिक्षिका के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा तथा समारोह में कोविड-19 के विरुद्ध जारी संघर्ष में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए जोश एवं उत्साह का राष्ट्रीय त्यौहार है एवं वर्तमान समय में वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में कुछ विशेष अनुमति के साथ आगामी 31 अगस्त तक लॉकडाउन को विस्तारित किया गया है, को कतिपय रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा समस्त झंडोत्तोलन कार्यक्रम का फेसबुक पेज DC WEST SINGHBHUM से लाइव प्रसारण करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि जिले के सम्मानित नागरिक प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष घर से ही कार्यक्रम में शामिल हो सकें तथा जिले वासियों से अपील करते हुए कहा गया है कि 10 वर्ष या इससे कम आयु के बच्चे एवं 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति विशेषकर ऑनलाइन तरीके से समारोह में शामिल हो एवं घरों से बाहर ना निकलें।







