
सरायकेला : जिले के राजनगर- हाता मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक दो युवक- एवं एक युवती सहित कुल चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए. सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से राजनगर पीएचसी पहुंचाया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. वहीं सड़क दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति बाघराय मुर्मू को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल लाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
घायल व्यक्ति किसान है. बताया जा रहा है कि सुबह खेत से काम करने के बाद किसान जैसे ही सड़क पर पहुंचा कि तभी अचानकर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो सवार ने ठोकर मार दी. वहीं अनियंत्रित होते ही स्कॉर्पियो सवार ने दो अन्य युवकों के साथ एक युवती को भी अपनी चपेट में ले लिया. वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया. फिलहाल राजनगर थाना पुलिस ने गाड़ी जप्त कर लिया है.







