
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के कोरोना के मरीजों के रखरखाव को लेकर चौंकानेवाला सच सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वैसे यह सच खुद जिले के उपायुक्त ने बताया है. कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों को लेकर भले केंद्र और राज्य सरकार बड़े- बड़े दावे कर रही है, लेकिन ये सच्चाई बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के तीन वक्त के भोजन के लिए सरकार की ओऱ से महज 60 रूपए प्रतिदिन एक मरीज को मिल रहा है. वैसे इस पड़ताल की शुरूआत हमने सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर आईडीटीआर में बने क्वारेंटीन सेंटर से की.

जहां से एक वायरल वीडियो बाहरर आने के बाद इसकी जांच जरूरी हो गयी थी. अब जरा सोचिए कोरोना वैश्विक महामारी है, इसके मरीजों को विशेष सावधानी बरतते हुए उपचार करने का निर्देश विश्व स्वास्थ्य संगठन और आसीसीएमआर की ओर से जारी की गयी है, लेकिन इस वायरल वीडिओ को देख आप समझ सकते हैं, कि ये संक्रमित मरीज किस्मत के मारे हैं, नहीं तो इनके घर का कुत्ता भी ऐसा खाना न खाए जैसा खाना इन्हें क्वारेंटीन सेंटर में परोसा जा रहा है. वहीं सुवीधा के नाम पर खाना पूर्ति कर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे पर लीपापोती करते नजर आ रहे है.

आप भी देखिए आईडीटीआर हॉस्टल में बने क्वारेंटीन सेंटर के संक्रमित मरीजों का दर्द भरा वायरल वीडियो और बस यही दुआ कीजिए कि भगवान न करे कि आपको कोरोना के संक्रमण का सामना करना पड़े. वैसे ये सबी सभ्य परिवार के लोग हैं, इनके लिए दुआ करें कि जल्द से जल्द के क्वारेंटीन सेंटर रूपी नर्क से बाहर आ सकें. फिलहाल आप घरों पर रहें सुरक्षित रहें. क्योंकि इसी में आपकी औऱ समाज की भलाई है. वैसे केंद्र और राज्य सरकार से साथ स्थानीय प्रसासन पूरी तरह से इस महामारी के आगे नतमस्तक हो चुकी है. वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी ने जिले में बनाए गए क्वारेंटीन सेंटरों में गलत तरीके से भोजन परोसे जाने की शिकायत मिलने की बात कहते हुए सिविल सर्जन से रिपोर्ट तलब किया है.
साथ ही पूरे मामले की जांच किए जाने की बात उन्होंने कही है. आपतो बता दें कि सरायकेला जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ 6 सौ को पार कर चुका है, जबकि अभी भी करीब ढाई सौ संक्रमित मरीजों का अलग- अलग जगहों पर इलाज चल रहा ै है. जबकि कोरोना से जिले में मरनेवालों की संख्या सात हो चुकी है. वहीं अगर यही हाल रहा तो आनेवाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकता है.






