
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से दुष्कर्म का आरोपी एहसान अली को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में हुए गोलीकांड मामले का सूत्रधार एहसान अली भी था. एहसान के खिलाफ अजमेरी बीबी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला आदित्यपुर थाने में दर्ज कराया था, जिसके बाद कुख्यात कादिम खान ने अजमेरी को केस उठाने को कहा था. अजमेरी कादिम की सरहज औक ड्रग्स पेडलर डॉली परवीन की भाभी है. वहीं अजमेरी द्वारा केस नहीं उठाए जाने की बात कहे जाने पर कादिम खान एवं उसके गुर्गों ने बस्ती में काफी बवाल किया था. वहीं बीते 6 अगस्त को कादिम खान एवं उसके सहयोगियों ने अजमेरी के देवर रमजार उर्फ चौधरी को गोली मार दी थी, वैसे गोली कांड में रमजान बाल- बाल बच गया था, जिसे कमर में गोली लगी थी. वहीं घटना के बाद आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में तनाव बढ़ गया था. वैसे इस मामले में अबतक चार गिरफ्तारियां हो चुकी है, लेकिन सरगना कादिम खान व उसके अन्य नामजद सहयोगी अभी भी फरार हैं. फिलहाल एहसाना की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है. एहसान की गिरफ्तारी भी मुस्लिम बस्ती के पास रेलवे ट्रैक के समीप से ही हुई है. सूत्रों की माने तो पूरा मामला ड्रग्स के घंधे पर बादशाहत को लेकर शुरू हुआ है. डॉली परवीन की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स के काले साम्राज्य का संचालन कौन करे इसको लेकर विवाद बस्ती में शुरू हुआ है. कादिम खान डॉली की गिरफ्तारी के पीछे अपने साले मेहंदी हसन को मान रहा है. जबकि मेहंदी हसन खुद को इमाम बताते हुए इस धंधो से कोई वास्ता नहीं होने की बात कर रहा है. वहीं रमजान की हालत अभी खतरे से बाहर है, सूत्र बताते हैं, कि रमजान भी ड्रग्स के धंधे को संचालित करने की योजना बना रहा था. घटना के दिन मेहंदी हसन अपने घर के आस- पास सीसीटीवी लगवाए जाने की रणणीति बनाने की बात बता रहा है. मेहंदी के अनुसार कादिम को सीसीटीवी लगाने पर आपत्ति थी, इसी को लेकर विवाद किया था.





