
Jamshedpur : टेल्को लेबर ब्यूरो में बुधवार को झारखंड युवा मोर्चा के द्वारा वीर शहीद निर्मल महतो के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में भाजपा सांसद पीएन सिंह व भाजपा विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन जिला किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष बबन राय, जीतू सिंह व सोनू खान ने किया. इसमें मुख्य रूप से मोर्चा के जिला सचिव मिर्जा हांसदा, विक्टर सोरेन, शाहिद परवेज, दुबराज नाग, विशाल सिंह, जकी अजमल, सोनू, सरवन कुमार, रोनी धवन, नसीम, लालबाबू और जेएमएम के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








