
घाटशिला : पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी अमर रहे, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए. इसके पश्चात कांग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. वही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर पुराने सीएचसी परिसर में 10 फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया . इस अवसर पर प्रणव मुखर्जी, सुधीर दास, तापस चटर्जी, निलू दत्ता, बबलु नायक, अर्जुन सिंह, मनोज परिदा, स्वरूप कुमार, प्रदीप, चंचल समेत अन्य उपस्थित थे.








