• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 14, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-no.-1st-city-जमशेदपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1, जमशेदपुर झारखंड का इकलौता शहर, जिसको मिला स्टार रेटिंग, जुगसलाई का भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मानगो, चाकुलिया, चाईबासा, चक्रधरपुर, आदित्यपुर, सरायकेला की क्या रही स्थिति, जानें, झारखंड पूरे देश में बना नंबर 1, पूरे राज्य के शहरों की रेटिंग जानें

jamshedpur-no.-1st-city-जमशेदपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1, जमशेदपुर झारखंड का इकलौता शहर, जिसको मिला स्टार रेटिंग, जुगसलाई का भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मानगो, चाकुलिया, चाईबासा, चक्रधरपुर, आदित्यपुर, सरायकेला की क्या रही स्थिति, जानें, झारखंड पूरे देश में बना नंबर 1, पूरे राज्य के शहरों की रेटिंग जानें
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर अक्षेस का अभिवादन करते नगर विकास मंत्री.

रांची/जमशेदपुर : भारत सरकार ने देश के शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम जारी कर दिये है. इसके तहत एक बार फिर से देश में इंदौर ने बाजी मार ली है. वैसे झारखंड की बात की जाये तो झारखंड ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसमें जमशेदपुर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वेक्षण रिपोर्ट को जारी किया गया है. इंदौर लगातार तीसरी बार पूरे देश में नंबर वन आया है. केंद्रीय शहरी आवास कार्य मंत्रालय की ओर से देश के कुल 129 शहरों का सर्वक्षण कराया गया था. इस सर्वेक्षण में पूरे देश में दस लाख से ज्यादा की आबादी में झारखंड की राजधानी रांची 30 वें नंबर पर रही जबकि जमशेदपुर झारखंड में नंबर वन शहर बना रहा. जमशेदपुर को स्टार रेटिंग में जगह मिली. झारखंड का सिर्फ जमशेदपुर शहर ही है, जो स्टार रेटिंग की लिस्ट में है. स्टार रेटिंग में जमशेदपुर के साथ 64 अन्य शहर है, जिसको सेवेन स्टार में से 3 स्टार मिला है. भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मूल्यांकन के लिए गारबेज फ्री स्टार रेटिंग की शुरुआत की गयी थी, जिसके लिए कुल 1453 नगर निकायों ने आवेदन दिया था. इन आवेदों में से 698 शहरों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया था. इसका स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया था. इसके बाद इसका रेटिंग जारी की गयी. जमसेदपुर को स्टार रेटिंग में 3 स्टार मिला है.

जुगसलाई नगरपालिका की टीम सर्वेक्षण रिपोर्ट को देखते हुए.

बिहार और झारखंड में मिलाकर सिर्फ जमशेदपुर को ही स्टार रेटिंग के अनुरुप माना गया है. घर घर कचड़ा कलेक्शन, उसका निष्पादन, यूजर चार्ज का संग्रह, आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों में सडकों की सफाई, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थलों में सफाई की व्यवस्था को देखा गया है. जमशेदपुर में ही 1 लाख से ज्यादा की आबादी में पूरे देश में 13वें स्थान पर आया है. 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों के कैटेगोरी में सिटीजन फीडबैक में भी देश में नंबर वन स्थान पर आया है. दूसरी ओर, जमशेदपुर के ही जुगसलाई नगरपालिका ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. पूरे देश में 50 हजार तक की आबादी वाली श्रेणी की शहरों में पूर्वोत्तर भारत में 9वां स्थान प्राप्त किया है. पिछले साल जुगसलाई नगरपालिका की रैंकिंग 176 पर थी. पूरे भारत में 50 हजार की आबादी में 28वां स्थान प्राप्त किया है जबकि 50 हजार की आबादी वाले एरिया में पूरे झारखंड में नंबर वन हासिल किया है. जुगसलाई नगर पालिका 25 से 50 हजार की कैटेगोरी में झारखंड का नंबर वन शहर बना है. झारखंड के कुल 41 शहरों का चयन हुआ था, जिसमें से 4 को अवार्ड मिला है. जमशेदपुर और जुगसलाई के अलावा खूंटी और मधुपुर को भी अवार्ड हासिल हुआ है. आदित्यपुर और मानगो अक्षेस भी इसका सर्वेक्षण में हिस्सा ली थी, लेकिन इसका कोई अवार्ड नहीं मिल पाया है. इसका रैंकिंग की पूरी सूची का अभी इंतजार किया जा रहा है. 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले में झारखंड के मधुपुर शहर को पूर्वोत्तर भारत में नंबर वन पाया गया है. जमशेदपुर के जुगसलाई नगरपालिका को इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस में पूर्वोत्तर भारत में नंबर वन हासिल हुआ है. 100 से कम शहरी निकाय की श्रेणी में झारखंड राज्य को नंबर वन पाया गया है. बेस्ट परफार्मिंग सिटी का अवार्ड दिाय गया है. झारखंड में जमशेदपुर को कुल 5133.20 स्कोर के साथ 7वें नंबर पर पूरे भारत में 1 से 10 लाख की आबादी की श्रेणी में है जबकि मानगो अक्षेस को कुल 3280.65 अंक हासिल हुआ है और देश में 108वें रैंक पर है. झारखंड में हजारीबाग 91 रैंक पर रहा, जिसको 3416.47 अंक, चास को 3065.04 अंक हासिल हुआ है, जो 122 वें रैंक पर रहा जबकि गिरीडीह को 2982.71 अंक हासिल हुआ है और वह 134वें रैंक पर रहा. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र पूरे देश में 143वें स्थान पर रहा और आदित्यपुर को कुल 2871.90 अंक हासिल हुआ.

देवघर को 2734.43 अंक हासिल हुआ, जो 165 रैंक पर रहा जबकि मेदनिनगर को 242 रैंक हासिल हुआ और कुल अंक 2200.57 अंक हासिल हुआ. रामगढ़ को कुल अंक 2605.08 हासिल हुआ, जिसको कुल 182 वां रैंक हासिल हुआ. अगर 50 हजार से 1 लाख तक की आबादी वाले शहरी निकाय की बात की जाये तो पूर्वोत्तर भारत के रैंकिंग में झारखंड के गुमला को 5059.55 अंक हासिल हुआ और वह 7वें नंबर पर रहा जबकि लोहरदग्गा 9वें रैंक पर 2986.07 अंक हासिल हुआ जबकि मधुपुर को 2920.61 अंक के साथ 10वां रैंक, झुमरी तिलैया को 2868.31 अंक के साथ 11वां रैंक, साहेबगंज को 13वां स्थान मिला, जिसको 2761.73 अंक हासिल हुआ जबकि फूसरो को 2613.33 अंक हासिल हुआ और वह शहर 16वां रैंक रहा. चक्रधरपुर को कुल 2505.27 अंक हासिल हुआ और यह पूर्वोत्तर भारत में 18वां रैंक 50 हजार से एक लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में आया. 25 हजार तक की आबादी वाले शहरों में पूर्वोत्तर भारत में में झारखंड के राजमहल को 99वां रैंक हासिल हुआ और उसको 3235.64 अंक हासिल हुआ जबकि सरायकेला को 3170.83 अंक हासिल हुआ और यह 106वां रैंक पर रहा.

बासुकीनाथ को 3151.97 अंक हासिल हुआ और वह 111 रैंक पर रहा जबकि मझियाओ को 124 रैंक 2961.15 अंक के साथ मिला. इसी तरह चाकुलिया नगरपालिका क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत में 25 हजार से कम आबादी वाले शहर में 132वां रैंक मिला, जिसको कुल अंक 2861.41 मिला. बुंडू को 139 रैंक मिला, जिसका कुल अंक 2726.25 मिला. कोडरमा में कुल अंक 2568.77 मिला, जिसका रैंकिंग 144वां रहा. 25 हजार से 50 हजार तक की आबादी में जुगसलाई को कुल 3640.73 अंक के साथ 9वां रैंक पूर्वोत्तर भारत में मिला जबकि चाईबासा को 18वां रैंक मिला जिसको कुल 3099.17 अंक हासिल हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र दुमका को पूर्वोतर भारत में 22वां रैंक मिला, जिसको कुल 3023.04 अंक हासिल हुआ. 25 हजार से 50 हजार की आबादी वालों में पूर्वोत्तर भारत में जुगसलाई नंबर 9 पर रहा जबकि लातेहार को 15 रैंक हासिल हुआ, जिसको कुल 3167.63 अंक हासिल हुआ. चाईबासा को 18 वां रैंक मिला, जिसको कुल 3099.17 अंक हासिल हुआ. खूंटी 21 वें नंबर पर रहा और कुल 3032.29 अंक हासिल हुआ. दुमका 22 वां रैंक पर रहा, जिसको कुल 30223.04 अंक हासिल हुआ.

पाकुड़ 23वें नंबर पर रहा, जिसको कुल 2973.38 अंक हासिल हुआ. जामताड़ा 24वें रैंक पर रहा, जिसको कुल 2954.22 अंक हासिल हुआ. मिहिजाम को 25वां रैंक मिला, जिसको कुल कुल 2937.55 अंक मिला. 26वें रैंक पर चिरकुंडा रहा, जिसको कुल 2922.21 अंक हासिल हुआ. चतरा 28वें रैंक के साथ 2807.44 अंक हासिल किया. 29वें रैंक पर सिमडेगा र ही, जिसको 2774.32 अंक हासिल हुआ. गढ़वा 31वां रैंक हासिल हुआ, जिसको कुल 2655.60 अंक हासिल हुआ. गोड्डा को 33 वां रैंक मिला, जिसको कुल 2608.60 अंक हासिल हुआ. 34वां रैंक में हुसैनाबाद को मिला, जिसको 2514.50 अंक, विश्रामपुर को 37वां रैंक मिला, जिसको 2407.35 अंक मिला तो 50वां रैंक में नगर ऊंटारी को 1867.34 अंक हासिल हुआ.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Railway bonus : रेल कर्मियों को मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस,  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की फैसले की घोषणा,10 लाख से अधिक रेल कर्मियों को होगा फायदा
खबर

Railway bonus : रेल कर्मियों को मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की फैसले की घोषणा,10 लाख से अधिक रेल कर्मियों को होगा फायदा

October 14, 2026
Jamshedpur rural – चाकुलिया में जंगल बचाओ अभियान की नायिका पद्मश्री जमुना टुडू ने ग्रामीणों संग की बैठक, जंगल संरक्षण पर दिया जोर
खबर

Jamshedpur rural – चाकुलिया में जंगल बचाओ अभियान की नायिका पद्मश्री जमुना टुडू ने ग्रामीणों संग की बैठक, जंगल संरक्षण पर दिया जोर

October 14, 2026
Tata zoo new tiger name – टाटा जू में तीन बाघ शावकों का जन्म, नामकरण के लिए आम लोगों से मांगे सुझाव
खबर

Tata zoo new tiger name – टाटा जू में तीन बाघ शावकों का जन्म, नामकरण के लिए आम लोगों से मांगे सुझाव

October 14, 2026
Next Post
pm-modi-writes-letter-to-dhoni-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी महेंद्र सिंह धोनी के नाम भावुक चिट्ठी, कहा-आपके संन्यास से करोड़ों भारतीय निराश हैं

pm-modi-writes-letter-to-dhoni-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी महेंद्र सिंह धोनी के नाम भावुक चिट्ठी, कहा-आपके संन्यास से करोड़ों भारतीय निराश हैं

jamshedpur-accident-बागबेड़ा में दीवार गिरी, महिला की मौत, शव का कोरोना टेस्ट हुआ तो निकली कोरोना पोजिटिव, बेटे की भी हो चुकी है एक हादसे में मौत

jamshedpur-accident-बागबेड़ा में दीवार गिरी, महिला की मौत, शव का कोरोना टेस्ट हुआ तो निकली कोरोना पोजिटिव, बेटे की भी हो चुकी है एक हादसे में मौत

jamshedpur-land-encroachment-issue-डीआइजी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में टाटा लीज व सरकारी जमीन के अतिक्रमण की एसआइटी जांच शुरू, भाजपा नेता अभय सिंह ने भी लिखा डीआइजी को पत्र, थमायी जांच की 10 बिंदूओं की सूची, कहा-तत्काल हो खुलासा, सरयू राय को भी जांच टीम में करें शामिल, साकची में नेताओं के बन रहे होटलों की भी हो जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur incident : जुबिली पार्क के पास युवक-युवती के बीच विवाद, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप, देखिए- video

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी

Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident : जुबिली पार्क के पास युवक-युवती के बीच विवाद, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप, देखिए- video

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी

Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Jamshedpur potka mla manhandled engineer : पोटका विधायक पर लगा स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियर से मारपीट करने का आरोप, इंजीनियरों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News