
रांची/जमशेदपुर : भारत सरकार ने देश के शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम जारी कर दिये है. इसके तहत एक बार फिर से देश में इंदौर ने बाजी मार ली है. वैसे झारखंड की बात की जाये तो झारखंड ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसमें जमशेदपुर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वेक्षण रिपोर्ट को जारी किया गया है. इंदौर लगातार तीसरी बार पूरे देश में नंबर वन आया है. केंद्रीय शहरी आवास कार्य मंत्रालय की ओर से देश के कुल 129 शहरों का सर्वक्षण कराया गया था. इस सर्वेक्षण में पूरे देश में दस लाख से ज्यादा की आबादी में झारखंड की राजधानी रांची 30 वें नंबर पर रही जबकि जमशेदपुर झारखंड में नंबर वन शहर बना रहा. जमशेदपुर को स्टार रेटिंग में जगह मिली. झारखंड का सिर्फ जमशेदपुर शहर ही है, जो स्टार रेटिंग की लिस्ट में है. स्टार रेटिंग में जमशेदपुर के साथ 64 अन्य शहर है, जिसको सेवेन स्टार में से 3 स्टार मिला है. भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मूल्यांकन के लिए गारबेज फ्री स्टार रेटिंग की शुरुआत की गयी थी, जिसके लिए कुल 1453 नगर निकायों ने आवेदन दिया था. इन आवेदों में से 698 शहरों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया था. इसका स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया था. इसके बाद इसका रेटिंग जारी की गयी. जमसेदपुर को स्टार रेटिंग में 3 स्टार मिला है.

बिहार और झारखंड में मिलाकर सिर्फ जमशेदपुर को ही स्टार रेटिंग के अनुरुप माना गया है. घर घर कचड़ा कलेक्शन, उसका निष्पादन, यूजर चार्ज का संग्रह, आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों में सडकों की सफाई, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थलों में सफाई की व्यवस्था को देखा गया है. जमशेदपुर में ही 1 लाख से ज्यादा की आबादी में पूरे देश में 13वें स्थान पर आया है. 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों के कैटेगोरी में सिटीजन फीडबैक में भी देश में नंबर वन स्थान पर आया है. दूसरी ओर, जमशेदपुर के ही जुगसलाई नगरपालिका ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. पूरे देश में 50 हजार तक की आबादी वाली श्रेणी की शहरों में पूर्वोत्तर भारत में 9वां स्थान प्राप्त किया है. पिछले साल जुगसलाई नगरपालिका की रैंकिंग 176 पर थी. पूरे भारत में 50 हजार की आबादी में 28वां स्थान प्राप्त किया है जबकि 50 हजार की आबादी वाले एरिया में पूरे झारखंड में नंबर वन हासिल किया है. जुगसलाई नगर पालिका 25 से 50 हजार की कैटेगोरी में झारखंड का नंबर वन शहर बना है. झारखंड के कुल 41 शहरों का चयन हुआ था, जिसमें से 4 को अवार्ड मिला है. जमशेदपुर और जुगसलाई के अलावा खूंटी और मधुपुर को भी अवार्ड हासिल हुआ है. आदित्यपुर और मानगो अक्षेस भी इसका सर्वेक्षण में हिस्सा ली थी, लेकिन इसका कोई अवार्ड नहीं मिल पाया है. इसका रैंकिंग की पूरी सूची का अभी इंतजार किया जा रहा है. 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले में झारखंड के मधुपुर शहर को पूर्वोत्तर भारत में नंबर वन पाया गया है. जमशेदपुर के जुगसलाई नगरपालिका को इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस में पूर्वोत्तर भारत में नंबर वन हासिल हुआ है. 100 से कम शहरी निकाय की श्रेणी में झारखंड राज्य को नंबर वन पाया गया है. बेस्ट परफार्मिंग सिटी का अवार्ड दिाय गया है. झारखंड में जमशेदपुर को कुल 5133.20 स्कोर के साथ 7वें नंबर पर पूरे भारत में 1 से 10 लाख की आबादी की श्रेणी में है जबकि मानगो अक्षेस को कुल 3280.65 अंक हासिल हुआ है और देश में 108वें रैंक पर है. झारखंड में हजारीबाग 91 रैंक पर रहा, जिसको 3416.47 अंक, चास को 3065.04 अंक हासिल हुआ है, जो 122 वें रैंक पर रहा जबकि गिरीडीह को 2982.71 अंक हासिल हुआ है और वह 134वें रैंक पर रहा. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र पूरे देश में 143वें स्थान पर रहा और आदित्यपुर को कुल 2871.90 अंक हासिल हुआ.

देवघर को 2734.43 अंक हासिल हुआ, जो 165 रैंक पर रहा जबकि मेदनिनगर को 242 रैंक हासिल हुआ और कुल अंक 2200.57 अंक हासिल हुआ. रामगढ़ को कुल अंक 2605.08 हासिल हुआ, जिसको कुल 182 वां रैंक हासिल हुआ. अगर 50 हजार से 1 लाख तक की आबादी वाले शहरी निकाय की बात की जाये तो पूर्वोत्तर भारत के रैंकिंग में झारखंड के गुमला को 5059.55 अंक हासिल हुआ और वह 7वें नंबर पर रहा जबकि लोहरदग्गा 9वें रैंक पर 2986.07 अंक हासिल हुआ जबकि मधुपुर को 2920.61 अंक के साथ 10वां रैंक, झुमरी तिलैया को 2868.31 अंक के साथ 11वां रैंक, साहेबगंज को 13वां स्थान मिला, जिसको 2761.73 अंक हासिल हुआ जबकि फूसरो को 2613.33 अंक हासिल हुआ और वह शहर 16वां रैंक रहा. चक्रधरपुर को कुल 2505.27 अंक हासिल हुआ और यह पूर्वोत्तर भारत में 18वां रैंक 50 हजार से एक लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में आया. 25 हजार तक की आबादी वाले शहरों में पूर्वोत्तर भारत में में झारखंड के राजमहल को 99वां रैंक हासिल हुआ और उसको 3235.64 अंक हासिल हुआ जबकि सरायकेला को 3170.83 अंक हासिल हुआ और यह 106वां रैंक पर रहा.
बासुकीनाथ को 3151.97 अंक हासिल हुआ और वह 111 रैंक पर रहा जबकि मझियाओ को 124 रैंक 2961.15 अंक के साथ मिला. इसी तरह चाकुलिया नगरपालिका क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत में 25 हजार से कम आबादी वाले शहर में 132वां रैंक मिला, जिसको कुल अंक 2861.41 मिला. बुंडू को 139 रैंक मिला, जिसका कुल अंक 2726.25 मिला. कोडरमा में कुल अंक 2568.77 मिला, जिसका रैंकिंग 144वां रहा. 25 हजार से 50 हजार तक की आबादी में जुगसलाई को कुल 3640.73 अंक के साथ 9वां रैंक पूर्वोत्तर भारत में मिला जबकि चाईबासा को 18वां रैंक मिला जिसको कुल 3099.17 अंक हासिल हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र दुमका को पूर्वोतर भारत में 22वां रैंक मिला, जिसको कुल 3023.04 अंक हासिल हुआ. 25 हजार से 50 हजार की आबादी वालों में पूर्वोत्तर भारत में जुगसलाई नंबर 9 पर रहा जबकि लातेहार को 15 रैंक हासिल हुआ, जिसको कुल 3167.63 अंक हासिल हुआ. चाईबासा को 18 वां रैंक मिला, जिसको कुल 3099.17 अंक हासिल हुआ. खूंटी 21 वें नंबर पर रहा और कुल 3032.29 अंक हासिल हुआ. दुमका 22 वां रैंक पर रहा, जिसको कुल 30223.04 अंक हासिल हुआ.
पाकुड़ 23वें नंबर पर रहा, जिसको कुल 2973.38 अंक हासिल हुआ. जामताड़ा 24वें रैंक पर रहा, जिसको कुल 2954.22 अंक हासिल हुआ. मिहिजाम को 25वां रैंक मिला, जिसको कुल कुल 2937.55 अंक मिला. 26वें रैंक पर चिरकुंडा रहा, जिसको कुल 2922.21 अंक हासिल हुआ. चतरा 28वें रैंक के साथ 2807.44 अंक हासिल किया. 29वें रैंक पर सिमडेगा र ही, जिसको 2774.32 अंक हासिल हुआ. गढ़वा 31वां रैंक हासिल हुआ, जिसको कुल 2655.60 अंक हासिल हुआ. गोड्डा को 33 वां रैंक मिला, जिसको कुल 2608.60 अंक हासिल हुआ. 34वां रैंक में हुसैनाबाद को मिला, जिसको 2514.50 अंक, विश्रामपुर को 37वां रैंक मिला, जिसको 2407.35 अंक मिला तो 50वां रैंक में नगर ऊंटारी को 1867.34 अंक हासिल हुआ.







