
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को रोकने के लिए मंगलवार को पुराना बाजार स्थित दूर्गा मंदिर परिसर में सर्वदलीय बैठक हुई थी. बैठक में निर्णय लिया गया था कि कोरोना के चैन तोड़ने के लिए 21, 22और 23 अगस्त को पूर्ण लॉक डाउन किया जाए. निर्णय के पश्चात चाकुलिया बाजार क्षेत्र में माइनिंग कर बाजार क्षेत्र के सभी दुकानदार और उधोग प्रतिष्ठानों को स्थानीय लोगों की हित में अगले तीन दिनों तक बंद रखने की अपील किया गया. समाजसेवी और सर्वदलीय बैठक की निर्णय का समर्थन करते हुए बुधवार को पहले दिन सभी दुकानदार, उधोग और मिल कारखाने के मालिक द्वारा बंद कर पूर्ण लॉक डाउन बनाने में सहयोग दिया है. बाजार के सभी दुकाने बंद रही, ग्रामीण भी अपने अपने घरों में रहकर बंद का समर्थन किया. बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. बैंक और सरकारी कार्यालय खुले रहे परंतु कार्यालय में ग्रामीण नही पहुंच रहे है.








