
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया के अरविंद भोल स्मृति सेवा समिति द्वारा आयोजित शोकसभा में विधायक समीर महंती ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की और श्रद्धांजलि दी. विधायक ने कहा कि हमारे राष्ट्र के लिए प्रणव मुखर्जी जैसे अर्थशास्त्री का निधन हमारे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. कहा कि देश के विकास में स्व मुखर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसके बाद विधायक ने मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय के 12 सरस्वती वाहिनी (मिड डे मील) दीदीयों के बीच कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन हो जाने से उन लोगों का कार्य बंद हो गया है, इसलिए उन परिवारों को विधायक समीर महंती के द्वारा खाद्य सामग्री वितरण किया गया. विगत दिनों हुई बारिश के कारण 4 लोगों का कच्चा मकान ध्वज हो गया था, उनको तिरपल देकर आर्थिक सहयोग किया. साथ ही सभी सरस्वती बाहिनी महिला दीदी को मास्क उपलब्ध कराया.
मौके पर मंजू साधु, छवि दास, मीनती सेनापति, प्रतिमा कुंडू, वर्षा कुंडू, लक्ष्मी प्रिया जाना, शकुंतला जाना, संध्या रानी बारीक, रेनू बाला गिरी, पुरुषोत्तम जाना, अमिता हाटूइ, पाहाड़ पातर, आदि लोगों ने खाद्य सामग्री एवं तिरपल पाकर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया .मौके पर जयदेव दास, पीकू दास, राम मुर्मू, पंकज भोल, बबलू गिरी, राकेश महंती, मंडल हेंब्रम, तारक घटवारी, पिंटू दास, रवींद्रनाथ मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.







