
जमशेदपुर: जमशेदपुर आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर परसुडीह थाना क्षेत्र के जसकंडीह में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है. साथ ही दो शराब कारोबारियों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आबकारी विभाग की टीम ने इनके पास से चार सौ लीटर अवैध महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद किया है.
इस संबंध में बताया जाता है कि आबकारी विभाग को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि जसकंडीह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब का कारोबार बडे पैमाने पर चल रहा है. इसी के आधार पर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 400 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त किया, साथ ही दो संचालक को भी गिरफ्तार किया है. विभाग ने दोनों का मेडिकल टेस्ट कारकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.







