
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बागडीहा गांव के केनाल के बगल में बनी कच्ची सड़क विगत दिनों हुई बारिश में बह गया था. इससे लोगों को गांव आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के लिए क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य शिव चरण हांसदा से मिलकर निर्माण की मांग की. ग्रामीणों की इस मांग पर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान कर सड़क का निर्माण कर चलने के लायक बनाया. ग्रामीणों ने सीमेंट की बोरी में बालू और मिट्टी भर कर वर्षा से बही केनाल के पास रास्ते पर रखकर केनाल के पानी के बहाव को रोका गया ताकि दोबारा सड़क ना बहे.इस मौके पर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, धनेश्वर मुर्मू, सुधाकर हांसदा, सिगुन बेसरा, झुन्टू लाल समेत अन्य ग्रामीण श्रमदान करने में सहयोग किया.







