
Jamshedpur : कोरोना (Corona) महामारी को लेकर जमशेदपुर शहर की लाइफ-लाइन (Lifeline) कही जानेवाली मिनी बसें (Mini buses) पिछले पांच महीनों से बंद पड़ी थी. वैसे राज्य सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार से शहर में मिनी बसों का परिचालन (Operating) शुरू हो गया है. वैसे आज शहर में एक बस चालू करके ट्रायल (Trial) किया गया. साकची स्थित मिनी बस स्टैंड (bus stand) से ट्रायल के रूप में एक बस को रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया. जिसमें छह यात्री (Passenger) बैठे. वैसे इस दौरान सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने का फैसला लिया गया है. सभी सवारियो को बैठने के पहले बसों को सेनेटाइज किया गया. वैसे कल से सभी बसों का धीरे- धीरे परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.








