
Jamshedpur : भाजपा (BJP) कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने मंगलवार को अपने दादा स्वर्गीय ठाकुर शिरोमन सिंह (Shiromon Singh) की पुण्यतिथि (death anniversary) पर कोरोना को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच मास्क (Masks) एवं सैनिटाइजर (Sanitizer) का वितरण किया. श्री सिंह ने कहा कि हमारे दादा स्वर्गीय शिरोमन सिंह आज ही के दिन हम सभी को छोड़कर ईश्वर के श्री चरणों में स्थान ग्रहण किए थे. ईश्वर उनकी पुनीत आत्मा को शांति प्रदान करें. इस दौरान श्री सिंह के साथ उनके छोटे भाई शक्ति सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रामाशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश सिंह, गोपी सिंह, फिरोज आलम व अन्य लोग उपस्थित थे.







