
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित सुलभ शौचालय के पास गुरुवार की शाम को फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने भानू मांझी के साथी को हिरासत में लिया है. युवक का नाम गोपी बताया जा रहा है. घटना में गोपी भी भानू मांक्षी के साथ मौजूद था. इधर पुलिस गोपी से पूछताछ कर रही है. भानू मांझी औऱ गोपी कदमा उलियान के रहने वाले है. दोनों दोस्त है. इस मामले में भानू मांझी अब भी फरार है. ज्ञात हो कि भानू मांझी काफी शातिर अपराधी है. कुछ दिनों से वह कबाड़ी व्यवसायी शहनवाज आलम से रंगदारी की मांग कर रहा था. शहनवाज से उसने व्यवसाय चलाने के लिए एक मुश्त राशि दो लाख रुपये या फिर हर महीने बीस हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था. नहीं देने पर वह गुरुवार की रात अपने साथी गोपी के साथ स्कूटी से आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किए थे. हालांकि पुलिस फरार भानू मांझी की तलाश कर रही है.







