
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने नूतनगढ़ पंचायत में क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने और प्राक्कलन के मुताबिक कार्य का निष्पादन करने की बात कही. मौके पर पदाधिकारीयों ने मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना का भी शुभारंभ किया गया. सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के सफलतापूर्वक संचालन हेतु निर्देशित किया गया है. कहा कि दीदी बाड़ी योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की उधेश्य से योजना पारित की है. उन्होंने महिलाओं से कहा कि इस योजना से जुड़ से सरकार की योजनाओं का लाभ लें. मौके पर प्रखंड समन्वयक सजल खां, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रखाल चन्द्र पाल, मुखिया एवं अन्य उपस्थित थे.







