
जमशेदपुर : मानगो निवासी दंपती मंगलवार को अपने पड़ोसी की हरकतों से तंग आकर एसएसपी से इसकी शिकायत करने पहुंचा. इस मामले में मो समीम की पत्नी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला यूसुफ उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. एक जूते के रैक को लेकर झगड़ा कर रहा है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
बताया है कि उनके पति औऱ उनके बेटे को पुलिस से पकड़वा देने की धमकी दे रहा है. इसके पहले भी वह घर में पुलिस भेज चुका है. आये दिन यूसुफ किसी न किसी बात को लेकर परेशान करता रहता है. उन्होंने बताया कि यूसुफ खुद को बाहुबली कहता है. उसके खिलाफ थाने में कई सारे मामले भी दर्ज हैं. इसलिए पुलिस उसकी बात भी सुनती है. उन्होंने एसएसपी से इस मामले की लिखित शिकायत की है.







