
चाकुलिया : चाकुलिया थाना में आज दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर पूजा कमेटी और लोगों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ सत्यवीर रजक ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर पूजा कमेटी सरकार की नियमों का पालन करते हुए सात्विक पूर्ण और सादगी पूर्ण रूप से पूजा करे. कहा कि पूजा कमेटी मां दुर्गा की मूर्ति चार फीट की उंचाई बनाकर मां की पूजा करे. कहा कि पूजा के अवसर पर किसी प्रकार की मेला और दुकान ना लगायें. पूजा के दौरान पंडाल में पूजारी समेत कमेटी के सिर्फ चार लोग ही रहेंगे. पंडाल में किसी प्रकार की भीड़ ना लगने दे. कहा कि पूजा के अवसर पर सभी लोग शांति व्यवस्था बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करें. कहा कि पूजा में पूजारी भी कोविड जांच कराए और पंडाल का स्थल पर साफ -सफाई रखने की बात कही. कहा कि सरकार के नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर एसडीपीओ राजकुमार मेहता, बीडीओ देवलाल उरांव ने भी संबोधित किया. कहा कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन से प्रचार -प्रसार किया जाएगा ताकि लोग सचेत और जागरूक होकर पूजा सादगी पूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने किया. मौके पर शंभुनाथ मल्लिक, संजय दास, मनोज जेना, पतित दास, बूलबूल मंडल, परमानंद सिंह, शांतीमय खामराई,असित पाल समेत अन्य उपस्थित थे.







