
धालभूमगढ़ : निदेशक एनईपी सह प्रखंड की वरीय प्रभारी पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने प्रखंड की जुगिशोल पंचायत के तिलावनी और चतरो गांव में क्रियान्वित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.इस दौरान प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण और मनरेगा की योजनाओं तथा टीसीबी, आम बागवानी का निरीक्षण किया. वहीं तिलावनी में इंटरक्रॉपिंग कर टमाटर और बैगन की खेती करते किसान से मिलकर पदाधिकारियों ने नई तकनीक से खेती करने के लिए सराहना की. मौके पर प्रखंड समन्वयक सजल खां, कनीय अभियंता राजीव माझी समेत अन्य उपस्थित थे.तिलावनी गांव में विद्युत विभाग ने नए ट्रांसफार्मर लगाया. जिससे गांव में बिजली की समस्या अब दूर हो गई है. एनईपी निदेशक और प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.







