
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीएलबीसी की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक दिवाकर सिन्हा उपस्थित थे. एलडीएम द्वारा सभी बैंको को अविलंब लंबित केसीसी आवेदनों को निष्पादन करने के लिए निर्देश दिया है. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बैंक प्रबंधकों को अन्य लाभकारी योजनाएं, पीएम आवास, पेंशन आदि आवंटित पैसे को केसीसी के लोन रिकवरी से नहीं काटने का निर्देश दिया है. साथ ही जेएसएलपीएस के अंतर्गत सीसीएल अकाउंट को जल्द से जल्द खोलने का निर्देश दिया है. बैठक में जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, प्रखंड अंतर्गत सभी बैंक प्रबंधक, जन सेवक, प्रभारी कृषि पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.







