
बहरागोड़ा : दुमका विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के समर्थन में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कई गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान मसलिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की. श्री महंती ने गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाई. कहा कि कोरोना महामारी में राज्य की आर्थिक स्थिति डगमगाई हुई है, वाबजूद इसके हेमंत सोरेन ने काफी सूझ बूझ दिखाते हुए राज्य को विकास की ओर ले जाने का काम किया है.
उन्होंने जनताओं से अपील किया कि भाजपा जैसी पार्टी देश के लिए रावण जैसा है, देश व प्रदेश को उनके चंगुल से बचाने के लिए इस पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने से बचें. भाजपा के लोग अहंकारी है गरीबों से इनलोगों का दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है,चुनाव के वक्त पूतना राक्षस की तरह वेश बदल कर ये लोग आते हैं, छल-कपट कर वोट हासिल करते है और जीतने के बाद जनता का गला दबाकर जनता की हक़ अधिकार का हनन करते है.
हम सभी को कृष्ण की तरह इन लोगों की चालाकी को समझना होगा.कहा कि झामुमो माटी से जुड़ी पार्टी है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही राज्य का विकास होगा. सरकार ने स्थानीय लोगों को उनका हक और अधिकार देने का काम किया है. दुमका विस क्षेत्र का विकास के लिए पार्टी प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में जनता मतदान का प्रयोग कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये.मौके पर झामुमो नेता दिवाकर महतो, बामा प्रसाद यादव, अतुल्य चंद्र महतो, निवास नंदी, जयदेव दत्त ,जमशेदपुर से आये हुए पार्टी के वरीय नेता प्रमोद लाल, सेख बदरुद्दीन, चाकुलिया से समीर दास, गौतम दास,वासुदेव महतो, बुलबुल मंडल, विश्वजीत भोल समेत अन्य उपस्थित थे.







