
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी नन्द किशोर लाल ने प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की जानकारी ली.उन्होंने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक सभी रोजगार सेवक लेबर बजट को प्राप्त करना सुनिश्चित करें, साथ ही तय समय में प्रत्येक गांव में योजना का क्रियान्वन करना सुनिश्चित करें. मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत सुयोग्य लाभार्थियों का चयन करने के लिए कहा. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, महिला पर्यवेक्षिका, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे. वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने प्रखंड की सोनाहातु पंचायत में मनरेगा के तहत हो रही तालाब निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माणधीन भवन और आवास निर्माण का स्थल निरीक्षण किया. वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने मजदूरों की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मजदूरी का भुगतान ससमय करना सुनिश्चित करें और ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजन का निर्देश दिया है.







