
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने बाल विकास विभाग के तहत प्रखंड के दिग्री गांव निवासी दिव्यांग पूर्ण चन्द्र कालिंदी को ट्राइसाइकिल प्रदान किया. विदित हो की पूर्ण चन्द्र कालिंदी ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए पदाधिकारियों से गुहार लगायी थी, ट्राईसाइकिल मिलने से उसकी आंखे खुशी से छलक पड़ीं. उसने पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस दौरान बाल विकास पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, महिला पर्यवेक्षिका ज्योत्सना हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.















