
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में निवर्तमान पंचायत सचिवों को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव और अंचलाधिकारी रिंकू कुमार ने सभी निवर्तमान पंचायत सचिवों को विदाई देते हुए उनके द्वारा कर्मठता पूर्वक किए गए कार्य की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, सभी एई, जेई, प्रखंड कर्मी, जनसेवक समेत अन्य उपस्थित थे. (अगली खबर नीचे पढ़ें)

विभूति भूषण बंदोपाध्याय की पूण्य तिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
घाटशिला : घाटशिला के साहित्यकार स्व विभूति भूषण बंदोपाध्याय की 71 वी पुण्यतिथि पर लोगों ने उनके आवास गौरीकुंज पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर गौरीकुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटार्जी, सचिव सुनील सरकार, मिठू विश्वास, बरून राय, प्रदीप भद्र, प्रदीप शिल, शिल्पी सरकार, सुमोना गुप्त, जूही सरकार, ज्योति मल्लिक, शेखर मल्लिक, देवाशिस दास गुप्त, सुजन सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















