
जमशेदपुर : साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रविवार को मिशन मोदी अगेन पीएम (डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सुबह 9 बजे से आयोजित इस शिविर का सांसद विद्युत वरण महतो ने विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है. रक्तदान से बड़ा अन्य कोई दान नहीं है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित देवेंद्र सिंह, रवि जायसवाल व मनोज माझी ने भी अपने विचार रखे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस आयोजन में संजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह, घनश्याम पांडेय, चांदमनी कोंकल, विप्लव मालिक, सूरज तिवारी, रानी ठाकुर, उपेंद्र वर्मा, राजू शर्मा, भीम सागर, अभिषेक, कुंदन व अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.















