
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग स्थित कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जगन्नाथपुर पुलिस को घटना की सूचना मिली तो घटनास्थल पहुंच और पहले घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन 108 नंबर के एंबुलेस नहीं मिलने के कारण घायल युवक सीएचसी में ही पड़ा रहा। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाईकल (जेएच 13जी 0614) सवार युवक नोवामुंडी की ओर से जगन्नाथपुर की ओर आ रहा था. उसी दौरान स्थानीय कॉलेज मोड़ के पास बाइक सवार ने अपना संतुलन खो दिया और बाइक गहरी खाई में जा गिरी। बाइक सवार युवक उछल कर झाड़ियों के बीच गिर गया, जबकि बाइक गहरी खाई में जा गिरी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ऊपर लाया जा सका। तत्काल जगन्नाथपुर थाने को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद सअनि तारकनाथ सिंह एवं रवि किशोर तिवारी घटनास्थल पंहुचे और घायल को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पंहुचाया गया। वहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

घायल युवक की चतरा जिला अंतर्गत डोभी के गोसाई टोला निवासी राज उर्फ राजकुमार के रूप में पहचान की गयी है। जगन्नाथपुर पुलिस ने मानवता के तौर पर घायल युवक के मोबाईल नबंर सर्च कर घायल के दोस्त भोला और मामी से बात कर पहचान की है। उसके बाद राज के परिजन को सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने की सूचना दी गई। वहीं राज का दोस्त भोला ने बताया कि राज बड़बिल में एक निजी कंपनी में कार्य करता है और वह चतरा का रहने वाला है। भोला की ही गाड़ी लेकर वह जा रहा था। दूसरी ओर बताया जाता है कि जगन्नाथपुर सीएचसी के चिकित्सक द्वारा घायल को सदर अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेस की मांग किया गयी, एंबुलेस चालक ने जाने से साफ इंकार कर दिया।






