
चाईबासा: हो उम्बुल ट्रस्ट के तत्वावधान में तांतनगर, मंझारी और चाईबासा प्रखण्ड के विभिन्न गांव के करीब 75 किसानों को परवल की खेती करने के लिए जागरूक किया गया. इसके लिए किसानों को सिजुलता (राजनगर )के कौशिक मोहंती के फर्म का विजिट कराया गया. फर्म विजिट के दौरान किसानों को परवल की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया. इसके अलावा मार्केटिंग, प्रबंधन तथा आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके लिए अब तक 100 से अधिक किसान तैयार हैं. दिसम्बर महीने के दूसरे सप्ताह तक किसानों को पौधे मिल जाएंगे. विदित हो कि ये सभी किसान मछलीपालन परियोजना अंतर्गत सक्रिय हैं. इसके पूर्व भी टीम को सालबनी में एरिया विजिट सह ट्रेनिंग दिया जा चुका है. इस अवसर पर हो उम्बुल ट्रस्ट के सचिव शांति सिदु, ब्लॉक -कोर्डिनेटर विजय मुंडा, सीआरपी जेनाराम दोराईबुरु, मोटय बोयपाई, कनाय बिरुवा, मोतीराम बिरुवा, बुधन सिंह बोयपाई और टीएसआरडीएस के पार्था आदि मौजूद थे.






