
रांची : एआईसीसी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान भाजपा सरकार के राज में महिला उत्पीड़न एवं दलित उत्पीड़न के विरोध में एक दिवसीय धरना का आयोजन रांची के मोहराबादी मैदान में बापू वाटिका के समक्ष दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव मंत्री झारखंड सरकार शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, एससी विभाग के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तभी से आम जनता परेशान है, नौजवानों को नौकरी तो नही दे रही है, हाथरस की घिनौना घटना घटी, अनुसूचित जाति विभाग के लोगों के साथ अत्याचार कर रही है. कांग्रेस पार्टी हर हाल में महिलाओं के रक्षा एवं दलित परिवार के सुरक्षा और हक के लिए लड़ाई लड़ेगी. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय खां, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रमेश पांडेय, रामदरस चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि मिश्रा, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, अमरजीत नाथ मिश्रा, रीता शर्मा, ऊषा यादव, सविता राय, अरूणा मुखी, आमोद दुबे मजदूर नेता, मनोज चौरसिया, विवेक कुमार, रामेश्वर चौरसिया, गुरप्रीत सिंह, राजू सिंह, मंटु चौरसिया मुख्य रूप से शामिल थे.






