
बहरागोड़ा: घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने बहरागोड़ा का दौरा कर चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने दिलीप नायेक के जमीन पर मनरेगा अंतर्गत किए गए आम बागवानी का निरीक्षण किया, जिसमें लाभुक ने आम के पेड़ों के बीच में खाली जमीन पर सब्जी का खेती किया है. जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की. साथ ही पाथरी पंचायत में निर्माणाधान आंगनबाड़ी केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास निर्माण का भी निरीक्षण किया. इस दौरान पीएम आवास के लाभुकों ने ईट की उपलब्धता की समस्या को उनके समक्ष रखा, जिसपर उन्होंने ईटा भट्टा संचालकों के साथ बैठक कर यथोचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया. साथ ही सभी लाभुकों को निर्धारित समयावधि में आवास निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी हीरा कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने प्रधानमंत्री आवास के भूमिहीन लाभुकों के बीच बन्दोबस्ती का परवाना वितरित किया. डोमजुड़ी पंचायत के कार्तिक पातर, केशरदा पंचायत के साबित्री देहुरी, पाथरा पंचायत के सोरेन मुर्मू, ठाकुर दास मुर्मू, सुरभा मुर्मू, पाथरी पंचायत के पुष्पा नायेक, मन्टु नायेक, सुखेन्दु नायेक, पुरनापानी पंचायत के चैतन हांसदा, गमारिया पंचायत के दिलीप सीट, कुमारडुबी पंचायत के बादल धडाई, गनेश कालिन्दी और साण्ड्रा पंचायत के तुलषी कालिन्दी समेत अन्य को बन्दोबस्ती का परवाना दिया गया.












