
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के रसपाल गांव के पास बुधवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई. इस घटना में धोबाशोल निवासी तापस नायक (22) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वही रमेश नायक गंभीर रूप से घायल हो गया. देर रात ग्रामीणों ने घायल रमेश नायक को उपचार के लिए चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर देर रात्रि पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुबह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी टेंट हाउस में मजदूरी का काम करते है. कल भी अपना काम समाप्त कर देर रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबिक साथ में बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी स्थिति पहले से बेहतर बतायी जा रही है.












