
चाईबासा : कोराना काल को देखते हुए 2021 अप, 2022 डाउन हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था। साथ ही चाईबासा डांगुवापोसी रेल खण्ड पर बड़बिल व गुवा तथा पुरी बड़बिल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी बंद कर दिया गया था। लेकिन सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से एक बार फिर सारंडा व कोल्हान क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन 77 दिन बाद इस रेल खण्ड पर शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। हलांकि इस क्षेत्र के गरीब-गुरबा लोगों के लिए टाटा-गुवा व टाटा-बड़बिल पैसेंजर ट्रेन लाइफ लाइन के रूप में जानी जाती है। 77 दिनों के बाद शुरू हुई हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की तरह ही निर्धारित किया गया है, लेकिन सिनी जंक्शन पर नहीं रूकेगी। यह ट्रेन टाटानगर से राजखरसांवा होते हुए चाईबासा, डांगुवापोसी, नोवामुंडी, बड़ाजामदा और बड़बिल जायेगी। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
ज्ञात हो कि उक्त ट्रेन का परिचालन चाईबासा डांगुवापोसी-बड़बिल रेल खण्ड के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे लोगौं में काफी आक्रोश व मायूसी थी। इस बात को लेकर कि माइनिंग क्षेत्र वाली कोल्हान से एकमात्र स्पेशल ट्रेन थी, जो सीधे बड़बिल से हावड़ा को जोड़ती है। इन सभी मामलों को देखते हुए सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा द्वारा पिछले दिनों रेल मंत्री को पत्र लिख कर जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित लाइफ लाइन के रूप में जाने जानी वाली पैंसंजर ट्रेनों को चलाने की मांग की गई थी। हलांकि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सांसद गीता कोड़ा के आग्रह पर इस रेल मार्ग पर पुनः जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके।






