
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से रेलवे के निजीकरण के विरोध में सोमवार को रैली का निकाली गई.यह रैली स्टेशन से होते हुए लाल बिल्डींग चौक, ट्रैफिक कॉलोनी, गोलपहाड़ी, लोको कॉलोनी, लोको शेड़ से एआरएम के कार्यालय में संपन्न हुआ. एरिया मैनेजर के कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. एसोसिएशन की ओर से एआरएम को एक ज्ञापन सौंपा गया.
मांगों में महंगाई भक्ता में कटौती करने, लोको पायलट के साथ सौतेला व्यवहार करने, रेलवे की ओर से सीलिंग बेवजह लगाने, पूर्व में दिया गया रुपये वापस लेने, खाली पोस्ट में 50 फीसदी कटौती करने, टीए में कटौती करने, रेल कर्मचारियों को टेल्को-टिस्को के बजाए सदर अस्पताल में इलाज कराने का विरोध किया गया. रैली में मुख्य रूप से सागर प्रसाद, निक्सन कुमार, विमल रजक, आरबी राय, एमके रजक, जितेंद्र कुमार, राम सुधार कुमार, बाबूराव समेत बड़ी संख्या में रेलवे यूनियन के लोग शामिल थे.














