
घाटशिला : चिकित्सक सह समाज सेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन एंड टीम और शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार पांडेय एंड टीम ने संयुक्त रूप से भादुआ गांव के बिरहोर टोला में ठंड के मद्देनजर 100 जरूरतमंद और सबरों परिवार के बीच कंबल का वितरण किया. साथ ही गरम वस्त्र भी गरीबों और जरूरतमंदों के बीच बांटे गए. ठंड के मौसम में गर्म वस्त्र पाकर सबर परिवार की चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी. मौके पर डॉ सुनीता देवदूत ने कहा कि गांव में अधिकांश बिरहोर परिवार निवास करते हैं, कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में उन्हें रोजगार भी नही मिल पाई है, इससे परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. कहा कि ठंड के मौसम में परिवार के पास गर्म वस्त्र नही है जिस कारण परिवार के लोग ठंड से ठिठूरकर रात गुजारते है, वैसे जरूरतमंद परिवार के बीच गर्म वस्त्र वितरण कर उन्हें ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया गया है. मौके पर डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, विजय कुमार पांडे, नीमा रजक, अमलान राय, दीपु दत्ता, सन्नी मांडी, अशोक सीट, आजम्बर पातर, जयंतो सीट, अजित सिंह, काजू बिरहोर, कृपाल कुमार, मदन टुडू समेत अन्य उपस्थित थे




