
:
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बनकाटी गांव में सिदु कान्हू क्लब के तत्वावधान में बनकाटी गांव में वनभोज का आयोजन किया गया.वनभोज में आसपास के 5 मौजा के सभी ग्रामीण परिवार सहित शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पार्षद शिवचरण हांसदा शामिल हुए. श्री हांसदा ने क्लब के इस आयोजन को सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम भाईचारा और एकता को बढ़ावा देती है.कहा कि जिस तरह सभी ग्रामीण संगठित होकर कार्यक्रम में सामिल हुए हैं उसी तरह संगठित होकर क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभायें. इस आयोजन में क्लब के लखन हांसदा, सांगेन हांसदा, काली चरण हांसदा, फ़क़ीर हांसदा, बीरसिंह हांसदा आदि ने अहम भूमिका निभाई है. मौके पर धनेश्वर मुर्मू, जितेन हांसदा, रमेश हांसदा, साकला मुर्मू, जितेन टुडू, राम मुर्मू, पिंटू सोरेन, के साथ सैकड़ों महिला -पुरूष वन भोज में शामिल हुए.





