
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत रूडबन मिशन क्लस्टर धरम बहाल और काशिदा में वितरित किए गए सरसों के बीज जिन किसानों को दिए गए थे उनके खेतों में सरसों की खेती की जा रही है या नहीं इसकी जांच सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो ने की.इस दौरान कीटनाशकों का प्रयोग किस तरह से किया जाना है और ज्यादा से ज्यादा पैदावार हेतु नई विधियों की जानकारी दी गई.कृषक शैलेंद्र कुमार (चेंजगोंडा ग्राम) सतीश कुमार महतो(तमुकपाल) के खेतों की जांच की गई इसके अलावा चना समेत अन्य दलहन और सब्जियों की खेती की भी जांच की. इस मौके पर पदाधिकारी ने किसानों को नई तकनीक के तहत खेती करने के प्रति जागरूक किया.



