• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

Adityapur-sujay-nandi-murder-case : सुजय नंदी हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर, पुलिस के मौजूदगी में भी अपराधियों के भाग जाने की बात से पुलिस का इन्कार, एएसआई को क्यों किया गया निलंबित, क्या कहते हैं डीआईजी-देखें Video

Adityapur-sujay-nandi-murder-case : सुजय नंदी हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर, पुलिस के मौजूदगी में भी अपराधियों के भाग जाने की बात से पुलिस का इन्कार, एएसआई को क्यों किया गया निलंबित, क्या कहते हैं डीआईजी-देखें Video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
फाइल फोटो.

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाईप चौक में पिछले दिनों हुए सूजय नंदी हत्याकांड मामले में घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. वैसे इसके पीछे जिन अपराधियों का नाम सामने आ रहा है, उनकी पहचान करने का दावा पुलिस कर रही है, लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर हैं. इसको लेकर चार- पांच थानेदारों की एक टीम भी गठित की गई है. लेकिन सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर पुलिस से चूक कहां हो गयी. जबकि बीते 6 जून को ही अपराधियों के गिरोह का खुलासा करने के क्रम में एसपी ने साफ संकेत दे दिए थे कि जिले के कुछ सफेदपोश, समाज सेवी, कारोबारी या उद्यमी अपराधियों के टारगेट पर हैं. हालांकि उस वक्त उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया था लेकिन 6 महीने बाद कारोबारी सह भाजपा नेता सुजय नंदी की एस टाईप चौक के समीप दिनदहाड़े हत्या कर अपराधियों ने अपनी मंशा साफ कर दी. मतलब साफ है कि एसपी की नसीहत को आदित्यपुर थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. यहां एक बात गौर करने वाली और है, वह ये कि घटना के वक्त अपराधी हथियार के बल पर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने अपराधियों को धर दबोचा और एक घर में बंद कर दिया. अपराधियों के पास हथियार होने के कारण सूचना पर पहुंची पुलिस अपराधियों का मुकाबला करने से पीछे हट गई. नतीजतन अपराधी भागने में सफल रहे. हालांकि डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के दिन ही डीआईजी ने इस बात से इंकार किया था कि पुलिस की लापरवाही से अपराधी भागने में सफल रहे. उन्होंने एएसआई को इसलिए निलंबित किया क्योंकि ऑन ड्यूटी उनके पास सर्विस रिवाल्वर नहीं थी, जबकि घटना के ठीक बाद टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह ने सीधे तौर पर अपराधियों से मुकाबला कर पाने में पुलिस को नाकाम बताते हुए झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया था. और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. उधर घटना के ठीक एक दिन बाद डीआईजी जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों से आदित्यपुर की घटना का जिक्र करते हुए सीधे तौर पर पुलिस की लापरवाही से अपराधी को भागने में सफल बताया. कोल्हान डीआईजी आदित्यपुर में इस बात को मानने को तैयार नहीं थे, कि पुलिस की लापरवाही से अपराधी भागने में सफल रहा, लेकिन जमशेदपुर में उन्होंने यह कबूल कर लिया कि पुलिस एवं पब्लिक ने मिलकर अपराधी को घेर लिया लेकिन पुलिस के पास सर्विस रिवाल्वर नहीं होने के कारण अपराधी भागने में सफल रहा. फिलहाल डीआईजी के बार- बार बयान बदलने से लोगों में भ्रम की स्थिति है. अपनी विफलता को छिपाने के लिए पुलिस के आला अधिकारी निरीह एएसआई को बलि का बकरा बनाने से नहीं चूके, जबकि ऐसा नहीं हो सकता है कि ऑन ड्यूटी एएसआई अपना सर्विस रिवाल्वर अपने साथ ना रखे. इसके पीछे के कारणों की भी जांच होनी चाहिए. जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी, उस वक्त एएसआई के पास सर्विस रिवाल्वर मौजूद था. अचानक ऐसी परिस्थिति क्या आ गई कि एएसआई के पास से रिवाल्वर गायब हो गई. वैसे आदित्यपुर थाना से आधे किलोमीटर की दूरी पर यह घटना घटी. लगभग 1 घंटे तक अपराधी पब्लिक और पुलिस से गिरा रहा, तो थाने में मौजूद अधिकारी समय पर मौका- ए- वारदात पर क्यों नहीं पहुंच पाए ? क्यों नहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ा. इससे साफ जाहिर होता है, कि जिले में कानून व्यवस्था का क्या आलम है. भले डीआईजी लकीर पीटते रहें, लेकिन सच्चाई यही है, कि खुलेआम पुलिस ने अपराधी को भागने का मौका दे दिया. जबकि एसपी ने पहले ही ऐसी घटना होने को लेकर आगाह कर दिया था.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
Saraikela : राजनगर में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या, सनसनी

Saraikela : राजनगर में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या, सनसनी

jamshedpur-rural-धरमबहाल और काशिदा में सहायक तकनीकी प्रबंधक ने खेती कार्यों का किया निरीक्षण, दी अच्छी पैदावार के लिए जानकारी

Jharkhand-State-Co-operative-Bank : झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 50 करोड़ का डाटा सेंटर सॉफ्टवेयर घोटाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News