
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे की नयी व्यवस्था लागू की है. इसके तहत झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रेलवे की यात्रा करने वालों के लिए यह राहत साबित हो सकता है. इसके तहत हटिया से यशवंतपुर तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर तक रद्द किया गया है. वैसे त्रि-साप्ताहिक ट्रेन हावड़ा से रांची और फिर हावड़ा तक की शुरुआत की गयी है. इसके तहत यह ट्रेन 23 दिसंबर से हर सप्ताह में तीन दिन तक ट्रेन चला करेगी, जो बुधवार, गुरुवार और शनिवार को हावड़ा से चला करेगी. यह ट्रेन दिन के 12 बजकर 50 मिनट पर खुलेगी और फिर रात के 9 बजकर 10 मिनट पर रांची पहुंचा देगी. यह ट्रेन खड़गपुर में दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी. इसके बाद चाकुलिया में दोपहर 3 बजकर 37 मिनट तक पहुंचेगी, जिसके बाद यह ट्रेन शाम को 4 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी. टाटानगर स्टेशन से खुलकर शाम को 4 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी और फिर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया तक पहुंचेगी. झालदा में ट्रेन शाम 7 बजकर 27 मिनट पर पहुंचेगी और यहां से शाम को 7 बजकर 28 मिनट पर खुलकर मुरी में शाम को 7 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी. रात को 9 बजकर 10 मिनट पर यह रांची पहुंचेगी.





