
आदित्यपुर : जमशेदपुर के दिवंगत सांसद सुनील महतो की आज 55 वीं जयंती है. इस मौके पर सरायकेला के गम्हरिया स्थित दिवंगत सांसद के समाधि स्थल पर उनकी मां खांदो देवी ने श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा अलग- अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दिवंगत सांसद के समाधि स्थल पर शीश झुकाए और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. झामुमो नेता अमृत महतो ने दिवंगत सांसद को अलग झारखंड राज्य का अग्रणी नेता बताया. उन्होंने दिवंगत सांसद को एक जनप्रिय नेता बताते हुए उनकी हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की. वही खांदो देवी आज भी अपने बेटे को शहीद का दर्जा दिए जाने की आस लगाए बैठी हैं. गौरतलब है कि जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील कुमार महतो की नक्सलियों ने 4 मार्च 2007 को घाटशिला अनुमंडल के बाघुड़िया में एक फुटबॉल मैच के दौरान हत्या कर दी थी.





